Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर नौनिहालों और गर्भवती माताओं को दिए जाने वाले गर्म भोजन का जायजा लेकर गुणवत्ता को परखा

बालोद cg24आजतक

बालोद- कोविड संक्रमण नियंत्रण में आते ही स्कूल सहित आंगनबाड़ियो को भी खोल दिया गया है।इनदिनों निरंतर आंगनबाड़ियो के खुलने से नौनिहालों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है तो वही उन्हें अब मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत गर्म भोजन भी प्रदान किया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़ियाँ के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुसुमकसा में स्तिथ आंगनबाड़ी का कलेक्टर जनमेजय महोबे ने निरीक्षण कर नौनिहालों और गर्भवती माताओं को दिए जाने वाले गर्म भोजन का जायजा लेकर गुणवत्ता को परखा। वही आंगनबाड़ी में मौजूद एनीमिक महिला, गर्भवती महिला और शिशुवती महिलाओं को आँगनबाड़ी में आकर गर्म भोजन ग्रहण करने की बात भी कही इस दौरान कलेक्टर महोबे ने बच्चों से भी बात की और पोषण बाड़ी का भी अवलोकन किया। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जनमेजय महोबे के साथ महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरिकीर्तन राठौड भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *