
गुंडरदेही cg24आजतक
गुरुर।
बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गरीब कल्याण योजना के चांवल आबंटन के मामले को लेकर गुरुर के अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जहां भाजपाइयों ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गरीब कल्याण योजना के तहत चावल आवंटन पर 15 सौ करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया।
जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि भूपेश सरकार, मोदी सरकार का लाखो टन चावल खा गया हैं इसका निष्पक्ष जांच होना चाहिए। चावल की अतिरिक्त आबंटन को जनता तक पहुंचने ही नहीं दिया। भाजपाइयों द्वारा मामले की उच्चस्तरीय जांच और हितग्राहियों को चावल की जगह खाते में चावल की पूरी कीमत का भुगतान करने की मांग की गई।
राकेश यादव ने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए चांवल में कांग्रेस सरकार ने बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी जरूरत मंदो तक दो महीने के लिए मुफ्त चांवल देने का निर्णय लिया था। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र से हर महीने 1 लाख 385 टन अतिरिक्त आबंटन किया जा रहा है प्रति व्यक्ति 5 किलो चांवल के हिसाब से दो करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने इसका लाभ मिलना था। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिकता समूह के राशन कार्ड पर मई से नवंबर 2021 तक के लिए 5 किलो प्रति सदस्य के मुताबिक 7 लाख मीट्रिक टन से अधिक चांवल का आबंटन प्रदेश सरकार को मिला है परंतु कांग्रेस सरकार ने ऐसे राशन कार्ड धारी जिनके परिवार में 1,2 और 3 सदस्य तक हैं उन्हें यह अतिरिक चांवल नहीं दिया गया है।
मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट सरकार पर कार्रवाई किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता यादराम साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, मंडल महामंत्री मेहतर नेताम, भुवन लाल साहू, जिला मंत्री नरेश साहू, दानवीर साहू, चिंताराम साहू दीपा साहू, डामेश्वरी साहू, खोमिन साहू, रश्मि साहू, चंद्रिका गंजीर,खिलेश्वरी साहू, पूनम साहू, हीना बंधु, युवा मोर्चा जिला महामंत्री खेमलाल देवांगन, स्वच्छता संयोजक दुर्गानंद साहू सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904