Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा कार्यक्रम नरहरदेव स्कुल कांकेर में मुख्य अतिथि रहे कांकेर सांसद मोहन मंडावी

स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा कार्यक्रम नरहरदेव स्कुल कांकेर में मुख्य अतिथि रहे कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी
सन1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर पूर्ण विजय की 50वी वर्ष गांठ के अवसर में स्वर्णिम विजय पर्व जिला प्रशासन कांकेर द्वारा मनाया गया।विजय मशाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर में 1971 की भारत पाक युद्ध के में तैनात रहे श्री हेमंत सिंह राजपूत सूबेदार स्व श्री पी दास जी, श्री प्यारे लाल जी नायक को सम्मान दिया गया।
सांसद कांकेर श्री मोहन मंडावी जी ने अपने उद्दबोधन में सभी सैनीको का जो देश हित में अपना जीवन समर्पित किया है उनको नमन करते हुए कहा कि… हम सब भारतीयों को अपने सैनिकों पर गर्व है इनके जज्बा अदम्य साहस के कारण ही हम सब सलामत है।1971में पाक की हार हुई परंतु बड़ी संख्या में पाकिस्तानी समर्पण किए लेकिन हमारी अपनी संस्कार के कारण हमने उन्हें माफ किया। लेकिन पाक के नापाक इरादों से पाक कभी बाज नहीं आया। लेकिन हमारी अपनी सैन्य बल आज सजग है हमारी अपनी ताकत को पूरा विश्व मान रहा है। सांसद कांकेर श्री मोहन मंडावी ने भारत पाक सीमा पर स्थित टनवट माता मन्दिर की महिमा को बताते हुए कहा कि पाक द्वारा किए गए बमबारी से मां सुरक्चा करती रही हैं प्रहारों को बेअसर करती रही गई। ऐसी भारत भूमि की सक्ति रही है।
इस अयोजन में… श्री मनोज सिंह मंडावी विधान सभा उपध्यक्ष श्री शिशु पाल शोरी विधायक कांकेर श्री हेमंत ध्रुव जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती सुमित्रा मार्कोले पूर्व विधायक श्री भरत मटियारा पूर्व मत्स्य बोर्ड डी आई जी श्री बालाजी राव कलेक्टर चंदन कुमार एस पी श्री शलभ सिन्हा एवम् बड़ी संख्या में सेना के अधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी स्कुली बच्चे सामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *