Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

साहू समाज का शपथ ग्रहण: कुमरदा परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Cg24आजतक

राजनांदगाँव – कुमरदा परिक्षेत्र साहू संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत हुआ। इसी क्रम में कुमरदा परिक्षेत्र साहू समाज के सभी नवनिर्वाचित व मनोनीत परिक्षेत्र पदाधिकारियों को तहसील साहू समाज छुरिया के अध्यक्ष गिरधारीलाल साहू ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि गिरधारीलाल साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन से राजनीति क्षेत्र व समाज सेवा के बारे में बताया। आगे बताया कि उनके द्वारा हमेशा हर समाज के लिए हक की लड़ाई लड़ने की बात कही गई।
ज्ञात हो कि 3 अक्टूबर 2021 को परिक्षेत्र साहू संघ का चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें देवेन्द्र कुमार साहू अध्यक्ष, लोकनाथ साहू उपाध्यक्ष, कमलेश्वरी साहू उपाध्यक्ष, रघुवीर साहू सचिव, कोमल साहू कोषाध्यक्ष पद, सरंक्षक मिलापदास साहू,दयालु साहू,किशन साहू,कांति साहू,उपकोषाध्यक्ष केशव भारती साहू,पूरण साहू, ललित साहू संगठन सचिव,सहसचिव विक्रम साहू,हेमीन बाई, अंकेक्षक देवानंद साहू, न्याय प्रकोष्ठ तिलोचन साहू,छबील दास साहू,राजनीति प्रकोष्ठ अगनू राम साहू,युवा प्रकोष्ठ जयप्रकाश साहू,ज्ञानचंद साहू,अधि.कर्म.प्रकोष्ठ विरेन्द्र सोनबोईर,भागचंद साहू,पंचायत प्रकोष्ठ नरेश साहू,किसान प्रकोष्ठ भगवती साहू, निर्वाचित/मनोनीत हुए।

कुरीतियों को दूर करने से आगे बढ़ेगा समाजः मिलापदास साहू
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मिलापदास साहू ने पदाधिकारियों को कहा कि समाज को मजबूत कर आगे बढ़ना होगा और अपना कर्तव्य पालन करते हुए सदैव दूसरे के सामने झूक कर चलना है। जो व्यक्ति झुकता है वही आगे बढ़ता है। हमें समाज की कुरीतियों को दूर करना होगा तभी हमारा समाज नई ऊंचाई की ओर अग्रसर होगा। सामाजिक समरसता के साथ संगठन मजबूत कर बुराई को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से साहू समाज बड़ा समाज है तो उसके कार्य भी सराहनीय व उच्च विचार वाले होने चाहिए तभी साहू समाज प्रमुख समाज कहलाना सार्थक होगा।

कार्यक्रम में दयालु साहू ने कहा कि साहू समाज को संगठित होकर काम करना होगा. तभी हम आने वाली पीढ़ी को नई दिशा दे पाएंगे. हमें समाज को संस्कारित करना है, तो सबसे पहले अपने घर को संस्कारित करना होगा. हम समाज को नई दिशा दे पाएंगे. एक स्वस्थ और समृद्धशाली समाज के निर्माण के लिए हम सबको आगे आना होगा.

समाज में एकता ही तरक्की का राज
किशन साहू ने कहा कि जब तक समाज में एकता है, तब तक समाज की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता. कार्यक्रम का सफल संचालन अगनू राम साहू ने किया. आभार प्रदर्शन कांति साहू ने किया. शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष भगवानी राम साहू,रघुवीर साहू,केशव साहू,फ़कीर साहू,नरेश साहू,दिलीप साहू,यादुराम साहू,कोमल साहू,प्रदीप साहू,नारायण दास,रेवा साहू,विक्रम साहू,भारत साहू,पुरुषोत्तम साहू सहित परिक्षेत्रीय साहू समाज के स्वजातीय सामाजिकजन विशेष रूप से बड़ी संख्या उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *