Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाटेश्वर धाम से निकली परिक्रमा पदयात्रा 8 गांव में भ्रमण करके शरद पूर्णिमा की रात्रि पाटेश्वर धाम पहुंची


डौण्डी लोहारा cg24 आजतक :-
श्री जामडी पाटेश्वर धाम जिला बालोद छत्तीसगढ़ किसी परिचय का मोहताज नहीं है पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं मध्य प्रदेश महाराष्ट्र झारखंड से लेकर पूरे भारतवर्ष के लोग यहां आते हैं पाटेश्वर धाम की पहाड़ी में स्थित श्री जामडी पाटेश्वर देव हजारों वर्षों से क्षेत्र में पूजित देवता है विगत 10 वर्षों से प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री पाटेश्वर बाबा के रथ के साथ पाटेश्वर धाम के संचालक संत राम बालक दास जी हजारों भक्तों के साथ भगवान नाम का कीर्तन करते हुए पाटेश्वर पहाड़ी की परिक्रमा जो कि लगभग 30 किलोमीटर की है आयोजित करते हैं जिस तरह वृंदावन में गोवर्धन पर्वत परिक्रमा चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा होती है इसी तरह छत्तीसगढ़ में एकमात्र पाटेश्वर धाम पर्वत की परिक्रमा हर वर्ष आयोजित होती है इस यात्रा में दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना लेकर भक्ति भाव से भजन मंडली के साथ सम्मिलित होते हैं रास्ते में पड़ने वाले गांव बड़ेजुगेरा भाटापारा केरिजुगेरा लोहारटोला कोडेकसा अडमागोंदी तोएगोंदी लमती तुमड़ीकसा करियाटोला सभी ग्राम में यात्रा का स्वागत कर यात्रियों को जल जलपान कराया गया एवं संत श्री वहां कुछ देर बैठ कर भक्तों से सत्संग भी किये यात्रा के अंतर्गत भोजन विश्राम स्थल पर पाटेश्वर धाम के सीता रसोई से भोजन बनाकर ले जाया गया जहां सभी भक्तों को भोजन प्रसादी कराया गया इस वर्ष भी कल 20 अक्टूबर को दिन बुधवार को पाटेश्वर धाम द्वारा आयोजित श्री पाटेश्वर धाम परिक्रमा पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भक्त शामिल हुुुए शरद पूर्णिमा में पाटेश्वर धाम में रात्रि में कार्यक्रम एवं खीर खिचड़ी महाप्रसाद का भी कार्यक्रम रखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *