Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को ई-मेगा कैंप का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगा

बालोद . छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री के विनोद कुजुर् के निर्देशानुसार दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को ई-मेगा कैंप का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है । ई- मेगा कैंप में जिला सत्र न्यायाधीश बालोद, जिला बालोद के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके उपरांत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोंद द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी साथ ही न्याय एप के शिकायत पेटी के माध्यम से अन्य समस्याओं एवं शिकायतों को सालसा भेजा जाएगा। ई- मेगा कैंप के महत्व तथा उद्देश्यों के बारे में लोगों को जानकारी साझा की जाएगी । लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराएंगे । ई- मेगा कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्र के हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें रोजमर्रा की उनके क्षेत्र से संबंधित उपकरणों को राज्य के माध्यम से अतिथियों के द्वारा वितरित किया जाएगा। जिनमें मछुआरों को मछली पकड़ने के जाल , विकलांग को ट्राईसाईकिल , महिलाओं को सिलाई मशीन, वरिष्ठ नागरिकों को जरूरत की चीजें जैसे छाता, वैशाखी इत्यादि वितरण कर नालसा की योजनाओं तथा जन चेतना चैनल के बारे में अवगत कराया जाएगा तत्पश्चात माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद की उद्बोधन उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *