

डौडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़ी कसा के आश्रित ग्राम करिया टोला में किसानों के निवेदन पर श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर खरीफ। फसल की स्थिति से अवगत होने पहुँची।
खरीफ फसल निरीक्षण के दौरान देखा गया कि धान की बाली में पेनीकल माइट के चलते दाना ठोस नहीं है साथ ही लकवाग्रस्त भी हो गया है यही स्थिति करिया टोला के अलावा तुमड़ी कसा तुये गोंदी लमती जरहा लमती की है बिना कटाई के वर्तमान स्थिति में आंकलन करें तो उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित होने निश्चित है।
उपस्थित किसानों के समक्ष ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कृषि उप संचालक पांडेय, तहसीलदार डोंडी लोहारा, हल्का पटवारी को फसल निरीक्षण करने एवं शासन की योजना के अनुसार सहयोग दिलाने की बात कही।
जिला अध्यक्ष के फसल भ्रमण के समय छबीला सिन्हा प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव, रत्तीराम कोशमा महामंत्री, क्रांतिभूषण साहू संयुक्त सचिव साथ थे।
भ्रमण एवं चर्चा के समय बहुर केराम, यशवंत सिन्हा, धनसिंह सिन्हा, पंचू सिन्हा, देवलाल विश्वकर्मा, नोहर सिन्हा अंकालू सिन्हा, कन्हैया वर्मन उमेन्द्र सिन्हा भगवानी केराम सोनुराम कोठारी मेहत्तर सिन्हा मथुरा बाई उईके कृपा राम सरजू राम कोठारी कोमल सदाराम दिलीप, बाला राम रमेश कुमार सिन्हा चतुर सिन्हा परसराम सेवक राम शत्रुघ्न सिन्हा आनंद राम संत राम हरीश चंद्र मंडावी सुखेन्द्र रावटे पुसऊ राम कृपाले उपस्थित थे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904