Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही बालोद मुख्य मार्ग खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पास बस ने कार को मारी ठोकर,, 6 लोग बाल-बाल बचे,, पायल बस ने कार को 100 मीटर तक घसीटा

गुंडरदेही cg24आजतक

बड़ी खबर,, सबसे पहले

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम मड़ियापार खंडेलवाल पेट्रोल पंप के आसपास दुर्ग से दल्लीराजहरा जा रही पायल बस ने एक कार को ठोकर मार दिया जिससे 3 लोग घायल हो गए। वही कुछ बस पर सवार लोगों को भी चोट लगी है।

राहगीरों से जानकारी के अनुसार दुर्ग से दल्ली जा रही पायल बस की ब्रेक फेल होने से से ड्राइवर नहीं संभाल पाए बस की रफ्तार कार को घसीटते हुए मारा ठोकर लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल ,,गुंडरदेही पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने में लगे हुए समाचार लिखे जाने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में घायलों को उपचार जारी है। इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी भानु प्रताप साव से संपर्क करने पर उन्होंने कहा मैं अभी घटनास्थल पर व्यवस्था बनाने में व्यस्त हूं। थोड़ी देर बाद डिटेल बताऊंगा समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाना में अभी एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ है।

घटना में दल्लीराजहरा निवासी देवेश मेश्राम पिता जीडी मेश्राम 37 वर्ष को गंभीर चोंटे आई है। देवेश ने बताया कि वह दुर्ग से पायल बस में यात्रा कर दल्लीराजहरा जा रहा था। इस बीच गुंडरदेही से 4 किलोमीटर दूर करीब 6:20 को बस का ब्रेक फैल हो जाने के कारण बस ट्रक व कार से जा टकराया। घटना में देवेश के पैर व कमर में गभीर चोटें आई है। वही ग्राम सिकोसा निवासी इमला टण्डन 50 वर्ष ने बताया कि पायल बस में यात्रा कर दुर्ग से सिकोसा जा रही थी। घटना में उनकी हाथ मे चोट लगी है। वहीं दो अन्य साक्षी योगी पिता इतेंद्र नाथ योगी 20 वर्ष एवं पूनम वैष्णव, हितेश, 32 वर्ष घटना के दौरान बस में ही गिर गई। जिससे दोनो घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *