बालोद, 23 अक्टूबर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे कल शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयेाजित बैठक में राजस्व विभाग सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यान, पशुधन विकास और मत्स्य पालन आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की महत्वाकंाक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन कर उसका लाभ हितग्राहियों को दिलाएॅ।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने नामंातरण, खाता विभाजन, सीमंाकन के प्रकरणों का निराकरण की जानकारी तहसीलवार ली और लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों का भी शतप्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने के लिए टीम भावना के साथ योजनाबद्ध रूप से कार्य करने की जरूरत है। चिन्हांकित गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियॉ लगातार संचालित हो। उन्होंने गौठानों में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चारा उत्पादन की प्रगति की जानकारी ली और स्वीकृत गौठानों में नियमित रूप से चारा उत्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मवेशियों को बिमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने रोका-छेका अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोका-छेका अभियान रबी फसल के चक्र पूर्ण होते तक सतत् रूप से चलता रहे। कलेक्टर ने धान कटाई के बाद गौठानों में पैरादान के लिए किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में पैरा रखने के लिए स्थल का भी चिन्हांकन करें। उन्होंने नरवा विकास के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और नरवा विकास के तहत् जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और वन विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम.गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव, श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान और श्री मनोज मरकाम सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदि उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904