Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बसना : प्रतिबंध के बावजूद शासकीय निर्माण में उपयोग हेतु लाया जा रहा अवैध लाल ईंट, सीईओ बोले जाँच करवाता हूँ.

बसना : प्रतिबंध के बावजूद शासकीय निर्माण में उपयोग हेतु लाया जा रहा अवैध लाल ईंट, सीईओ बोले जाँच करवाता हूँ.
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा घुरवा और बारी के तहत छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले के कई ग्राम पंचायतों में इस योजना के तहत गौठान का संचालन किया जा रहा है, साथ ही साथ कई ग्राम पंचायतों में अभी भी निर्माण कार्य जारी है.

ग्राम पंचायतों में शासकीय जगहों को प्रस्तावित कर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 14वें वित्त मनरेगा मदों से गोठान निर्माण और चारागाह के लिए 20 से 30 लाख रु तक राशि जारी किया है. लेकिन इतने भारी रकम के बावजूद भी गोठान निर्माण के कार्य एजेन्सी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव औऱ सरकारी इंजीनियर के देख रेख में हो रहे गोठान निर्माण में भारी लापरवाही बरता जा रहा है, हालांकि कलेक्टर द्वारा बैठकों में गोठान निर्माण को लेकर लापरवाही बरतने वालो पर सख्त कार्यवाही की बात भी कहते है लेकिन इसके बाद भी गोठान में खुले आम भ्रष्टाचार किया जा रहा है.
मामला बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बोहारपार का है, जहाँ के गोठान निर्माण कार्य में भारी गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है.
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *