बालोद, cg24आजतक
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पेंवरो के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल संरक्षण एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के बचाव के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जागरूकता शिविर में एकीकृत बाल संरक्षण योजना की अधोसंरचना, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015, बच्चों के सुरक्षा संरक्षण का अधिकार, कन्या भु्रण हत्या, बाल विवाह, बाल श्रमिक, बाल भिक्षावृति, बालयौन शोषण, मानव व्यापार, दत्तक ग्रहण, घरेलू हिंसा, नवा बिहान, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, सखी वन स्टाॅप सेंटर व महिला हेल्पलाईन 181, चाईल्ड लाईन 1098, कुपोषण, बाल अधिकार व गुड टच बैड टच आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी हितेश्वरी मेश्राम, केस वर्कर श्रीमती पूर्णिमा साहू, परामर्शदाता अश्लेखा देवांगन और सुश्री भामिनी साहू आदि सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व छात्र-छात्राएॅ मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904