Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम अचौद में एक किसान ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात, मामले की जांच में जुटी रनचिराई पुलिस

गुंडरदेही cg24आजतक

आज का सबसे बड़ी खबर

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर ग्राम अचौद के एक 45 वर्षीय किसान ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामला रनचिराई थाना अंतर्गत है। मृतक का नाम हलधर साहू पिता खोरबाहरा राम साहू बताया जा रहा है। मौत का कारण अज्ञात है। मामले को लेकर रनचिराई पुलिस जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रनचिराई थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है। 

इस मामले में रनचिराई थाना प्रभारी यामन देवांगन से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब 7 बजे की है। वहीं आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट के बाद आत्महत्या का कारण खुलासा हो पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का लगभग 3 एकड़ खेत बताया जा रहा है जो अल्प वर्षा एवं मौसमी बीमारी फसल में लग जाने के कारण वह चिंतित रहता था अब देखना होगा मौत की जांच शासन प्रशासन किस आधार पर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *