
Cg24आज़तक न्यूज
नई दिल्ली :-कोयला एवं खान मंत्रालय के परामर्श दात्री समिति के सदस्यों की बैठक संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में झरिया मास्टर प्लान पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बैठक में कोल एवं माइंस मंत्री प्रह्लाद जोशी स्थाई समिति के सदस्य श्री चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद परामर्श दात्री समिति के सदस्य कांकेर सांसद मोहन मंडावी बिलासपुर सांसद अरुण साव कोरबा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, कोल माइंस के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार जैन,श्री कृष्ण एस एम डी एम सदस्य आदि कोल माइंस के अधिकारी उपस्थित हुए

दिल्ली में आयोजित इस बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने सी एस आर मद की जानकारी सांसदों को उपलब्ध कराने तथा कोल माइंस के क्षेत्रों में स्थानीय छोटे-छोटे कामगार ठेकेदारों को काम दिए जाने का सुझाव दिया

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904