गुंडरदेही cg24आजतक :-

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,दीपावली पर्व से पहले गुंडरदेही नगर में बाजार सज कर तैयार हो गया है। बता दें कि इस वर्ष 2 नवम्बर को धनतेरस, 3 नवम्बर को नरक चतुर्दशी, 4 नवम्बर को दीपावली एवं 5 नवम्बर को गोवर्धन पूजा एवं 6 नवम्बर को भाई दूज मनाया जाएगा। जिसको लेकर शहर में तैयारियां तेज होने लगी है। वहीँ गुंडरदेही नगर के व्यापारियों का कहना है कि भूपेश सरकार के राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त की इंतजार में किसान खरीदारी करने को लेकर काफी उत्साहित है। कोरोना काल की मार झेलने वाले व्यापारियों को अभी दीपावली पर्व के खरीदी बिक्री के लिए ग्राहकों के इंतजार करना नहीं पड़ेगा। क्योंकि 1 नवंबर को भूपेश सरकार तीसरी किस्त किसानों के खाते में राशि डालने के बाद बैंकों में भीड़ लगेगी और किसान कुछ राहत की सांस लेंगे और व्यापारियों को व्यापार में कुछ रौनक आएगी।
फर्नीचर व्यापारी कमलेश महोबिया ने बताया कि खरीदारी तो बहुत किए हैं पर बाजार ठंडा है। अब तक ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त हो रहा है कि राज्य सरकार की किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त आने के बाद ही बाजार की रौनक बढ़ेगी।
इधर जोधपुर मिष्ठान भंडार के संचालक राम भाई ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा में इस वर्ष बाजार सुना है। पर राज्य सरकार की राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 20 25 अक्टूबर को किसानों के खाते में पैसा आया रहता तो मार्केट का रौनक त्यौहार से पहले देखने को मिलता।
गुंडरदेही नगर में दीपावली त्योहार के प्रथम दिवस धनतेरस के दिन बाजार की रौनक बढ़ेगी एवं जूता चप्पल, कपड़ा, बर्तन, सोना चांदी, फूल माला के अलावा अन्य जरूरतों की सामान मार्केट में सज कर तैयार है। वही छड़ सीमेंट के व्यापारी शंकर गोदवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास का पैसा हितग्राहियों के खाते में नहीं आने से हमारी व्यापार ठण्ड पड़ी है। पर हमें भी उम्मीद है कि राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त किसानों के खाते में आने के बाद हमारा भी बाजार में कुछ रौनक आएगी एवं कुछ पुराने रिकवरी भी आने की उम्मीद है।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन एवं इलेक्ट्रिशियन के व्यापारी ने बताया कि इस बार लाइट से संबंधी सामानों की बिक्री धीमी चल रहा है। क्योंकि पंचायत क्षेत्र में भी शासन का पैसा पंचायतों में नहीं पहुंचने के कारण लाइट से संबंधी बिक्री बंद है।
वहीं भाजपा किसान नेता एवं जनपद पंचायत गुंडरदेही के पूर्व उपाध्यक्ष हेमंत साहू का कहना है राज्य सरकार राजीव गांधी नया योजना जो 1 तारीख को किसानों के खाते में राशि डाल रहे उसे 25 अक्टूबर तक डालना था इससे परंपरागत व्यवसाय में अब व्यापारियों को खरीदी एवं बिक्री के लिए सुविधा होता 3 दिन मार्केट में रहेगी भीड़ भाजपा नेता हेमंत साहू के समस्त क्षेत्रवासियों को अपील की है कि बढ़ते भीड़ से कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर सामान की खरीदी बिक्री करें और तीसरे चरण की संक्रमण से बचे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904