Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: 01 नवम्बर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक होंगे मंत्र-मुग्ध

​​​​​​​

इण्डियन ओशन बैण्ड तथा कबीर कैफे सहित श्री सुनील तिवारी और सुश्री कविता वासनिक देंगी प्रस्तुति

रायपुर cg24आजतक

 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 01 नवम्बर को आयोजित राज्य अलंकरण सम्मान एवं राज्योत्सव समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर 01 नवम्बर को अपरान्ह 04 बजे से शाम 05 बजे तक श्री सुनील तिवारी एवं साथियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात् शाम 05 बजे से 06 बजे तक सुश्री कविता वासनिक के दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथियों के समक्ष रात्रि 08 बजे से 09.30 बजे तक इण्डियन ओशन बैण्ड (दिल्ली) तथा कबीर कैफे-मुम्बई की प्रस्तुति से दर्शक मंत्र-मुग्ध होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *