‘‘लोकरंग‘‘ अर्जुन्दा की सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी प्रस्तुति
बालोद, cg24आजतक
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर 2021 को जिला मुख्यालय के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राज्योत्सव का आयोजन अपरान्ह 03 बजे से होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव डाॅ. रश्मि आशीष सिंह होंगी। राज्योत्सव में स्कूलांे के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य और ‘‘लोकरंग‘‘ अर्जुन्दा की प्रस्तुति होगी।
राज्योत्सव में पशुधन विकास विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्योग विभाग, जिला अंत्यावसायी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिवासी विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल संसाधन, राजस्व विभाग, जिला पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, खाद्य एवं सहकारिता, खादी ग्रामोद्योग एवं हाथकरघा, नगर पालिका, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस विभाग, जनसम्पर्क विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904