दीपावली पूर्व गरीब माताओं को साड़ी भेंटकर दी दीपावली की शुभकामना
सेवा कार्य के तहत किये गए ऐसे प्रयासों की सभी कर रहे प्रशंसा
बालोद/दल्ली राजहरा cg24आजतक न्यूज :-बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजिका श्रीमती सत्या साहू के नेतृत्व में आज सदस्यों ने दल्ली राजहरा शहर के गरीब निःशक्त माताओं को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर सेवा कार्य के तहत मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती सत्या साहू के द्वारा यह नेक कार्य किया गया



आज दल्ली राजहरा शहर के अंदर वार्डो में रहने वाले माताओं के घरों में जाकर मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती सत्या साहू व सदस्यों ने साड़ी भेंट की व दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामना दी आज इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति संयोजिका के साथ मेघा साहू,श्रीमती कृष्णा साहू,अनिता साहू,मीना बाई विश्वकर्मा, सगना निर्मलकर,देवंतीन,मंजुला, विमला ,पीजिया बाई सोनिया,भावना,सावित्री,कल्पना,आँचल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904