Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के अंर्तगत नव सृजित नेहरू नगर जोन कार्यालय का उदघाटन

आज प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर सी एस पी डी सी एल दुर्ग क्षेत्र के अंर्तगत नव सृजित नेहरू नगर जोन कार्यालय का उदघाटन दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल के द्वारा किया गया इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता दुर्ग क्षेत्र श्री एस आर बांधे, अधीक्षण अभियन्ता दुर्ग शहर श्री तरुण ठाकुर, अधीक्षण अभियन्ता दुर्ग श्री ए के गौरहा उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री पटेल के द्वारा बताया गया नव सृजित जोन के क्रिया शील होने से सम्माननीय उपभोक्ताओं को बेहतर एवम गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलेगी । नेहरू नगर जोन के अंतर्गत 16000 से अधिक विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ता आयेंगे।इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल के द्वारा श्री सन्नी सौरभ झा के घरेलू कनेक्शन के आवेदन को ऑनलाइन अनुमोदन करके डिमांड नोट प्रदान किया गया। श्री पटेल के द्वारा बताया गया कि सीएसपीडीसीएल अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस कड़ी में नेहरू नगर जोन का सृजन मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्रीमती शनिली चौहान, श्री सतीश वर्मा , श्री वी के डहरिया , श्री एस के मिश्रा , श्री एस के महादूले , श्री एस के बड , श्री ए के बिजौरा , श्री डी के भारती ,श्री आर के चंद्राकर,श्री कुंजेश श्रीवास और दुर्ग शहर वृत्त के सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और जोन प्रभारी श्री मनीष अग्रवाल सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता श्रीमति रेखा चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *