Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों की मांग की देवी देवताओं के चित्र वाले फटाखे व्यापारी न बेचे,प्रशासन इस और ध्यान दे

बालोद cg24आजतक न्यूज :- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन की पटाखों के व्यापारियों द्वारा किसी भी ऐसे पटाखों का बिक्री ना करें जिस में हिंदू देवी देवताओं का चित्र हो
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष श्री बलराम गुप्ता जी के निर्देश पर बजरंग दल बालोद जिला द्वारा इस सम्बंध में एस डी एम बालोद को ज्ञापन सौंपा गया व मांग किया गया है कि बालोद शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में किसी भी पटाखे के व्यापारी द्वारा ऐसे कोई भी फटाके का बिक्री ना करें जिसमें सनातनी देवी देवताओं का चित्र हो अगर कोई व्यापारी ऐसा पटाखों का बिक्री करता हुआ पाया जाता है तो शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही की जाए शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही ना करने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा इस विषय पर कार्यवाही किया जाएगा आज इस संबन्ध में पत्र सौपने विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद के जिला सह मंत्री महेंद्र सोनवानी, बजरंग दल जिला संयोजक सतीश कुमार विश्वकर्मा, बजरंग दल जिला सहसंयोजक उमेश कुमार सेन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *