Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मृतक शीत कुमार के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद मोहन मंडावी ने कहा आत्महत्या के लिए विवश करने वालो पर कार्यवाही की जाएगी

मृतक शीत कुमार के मामले को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी धरना प्रदर्शन कर सरकार की खिंचाई की थी

बालोद cg24आजतक न्यूज :- बालोद जिला अंतर्गत गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोचवाही के आश्रित ग्राम अमलीपारा निवासी शीत कुमार नेताम जिसे प्रधानमंत्रीआवास निर्माण के केवल 25000 ही प्राप्त हुआ था। शेष राशि नहीं मिलने के कारण विवश होकर शिव कुमार के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया ।यह एक दुखद घटना है शोक संतप्त परिवार के निवास स्थान अमलीपारा में कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी उपस्थित होकर परिवार को सांत्वना दिए ।शीत कुमार के मौत की निष्पक्ष जांच करवाने की बात मोहन मंडावी ने कही उन्होंने इस अवसर में यह भी कहा की आत्महत्या के लिए विवश करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी के साथ मंडल अध्यक्ष श्री कौशल साहू सांसद प्रतिनिधि श्री मेहतर नेताम उपस्थित हुए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन के बचे लोगों को घर में जाकर किए जा रहे कोविडवैक्सीनेशन कार्यवाही का भी सांसद श्री मोहन मंडावी द्वारा निरीक्षण व अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *