Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

किसान न्याय योजना की राशि खाते में आने पर बैंकों में लगी भीड़


Cg 24 आजतक संवाददाता बोधन भट्ट
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने इस साल दिवाली के पहले किसानों को दिवाली का तोहफा दिया किसान न्याय योजना का तीसरा किस्त 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिले के किसानों के खाते में एक लाख 27 हजार 276 किसानों के खाते में लगभग 84 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए डाला गया है इससे किसानों के चेहरे में खुशी छाई हुई है पर जब किसान एटीएम में पैसे निकालने पहुंच रहे हैं तो पूर्व में बैंक द्वारा
दिया गया एटीएम कार्ड एक्सपायरी बता रहा है जिससे पैसे की लेनदेन नहीं हो पा रही है जिससे किसानों के चेहरे मायूसी नजर आ रही है फिर उनको पासबुक ला कर विड्राल भर कर पैसे निकालना पड़ रहा है जिससे बैंकों में काफी भीड़ नजर आ रही है इस संबंध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के ब्रांच मैनेजर जी ,एस,भंडारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि किसानों को जो रुपे कार्ड दिया गया था वह 5 वर्ष हो जाने के कारण एक्सपायरी हो गया है किसान विद्राल भर कर लेनदेन कर सकता है नए एटीएम कार्ड के लिए फिर से आवेदन देना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *