cg24आजतक
दल्ली राजहरा। जिलाध्यक्ष अनु.जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम ध्रुवे जी ने तल्ख शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण का खुला खेल चल रहा है। धर्मान्तरण का आलम चरम सीमा पर है। तभी छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके ने सरकार को पत्र लिखकर धर्मान्तरण पर संज्ञान लेने निर्देशित किया था। सनातन धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म है। सनातन धर्म में नारी शक्ति की पूजा होती है। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई तब से धर्मान्तरण जोरो पर है। अभी कुछ दिनों पूर्व ट्विनसिटी भिलाई में धर्मांतरण का खेल उजागर हुवा था।लेकिन प्रदेश सरकार के कानों में जु नही रेंगी। छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को प्रार्थना के माध्यम से बरगलाया जा रहा है। आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर जबरिया धर्मान्तरित किया जा रहा है। हिन्दुतत्व के खिलाफ अंतरास्ट्रीय स्तर पर साजिश चल रही है। अभी हाल ही कवर्धा में जो हुवा वह जगजाहिर है। हिन्दुतत्व का अलख जगाने वाले दुर्गेश देवांगन के साथ मारपीट की गई। छग सरकार के इशारे पर भगवा ध्वज को पुलिस के संरक्षण में उतारा गया। आज हिन्दू धर्म का अस्तित्व खतरे में है। इसका प्रमाण कवर्धा में साक्षात देखने को मिला। गौरतलब है कि कमलचन्द्र भंजदेव जी के नेतृत्व में बस्तर के मांझी चालकों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुइया उईके जी से मुलाकात की। उन्होंने ने वहाँ जबरन धर्मान्तरण की शिकायत की। इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री गृहमंत्री और डीजीपी से कार्रवाई करने कहा है। लोगों को बहला फुसलाकर धर्मान्तरण करना दण्डनीय अपराध है। श्री ध्रुवे ने आगे कहा कि ईसाई मिशनरियों के हौसलें बुलंद हैं क्योंकि राज्य सरकार का उनको सरक्षंण प्राप्त है तभी खुले तौर पर धर्मान्तरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को पूरी तरह उजाड़ने के लिए जो षडयंत्र रचा जा रहा है उसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।छग के राजधानी में भी अब जोरो से धर्मांतरण चल रहा है यहाँ भी धर्मांतरण के विरोध करने वाले लोगो के ऊपर मनमाने धारा लगा दिया गया था। हमे अपने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। तब जाकर सदियों पुराना सनातन धर्म सुरक्षित रह पाएगा। श्री ध्रुवे ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने धर्मान्तरण पर लगाम नही लगाया तो खुलकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। श्री ध्रुवे ने कांग्रेस सरकार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी धार्मिक जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं क्योंकि कांग्रेसी सत्ता के भूखे है। वे सत्ता सुख के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904