Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्ली राजहरा है मिनी इंडिया, दीपावली पर सब धर्म मानते है जश्न- विजय बोरकर (D-MAC)

cg24आजतक :- दीपावली का जश्न जिसे पूरे भारत मे बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है और मिनी इंडिया लौह नगरी दल्ली राजहरा में विभिन्न राज्य, धर्म एवं प्रांत के लोग वर्षो से साथ स्नेह एवं भाईचारा से जीवन यापन कर रहे है। इस दीपावली में DMAC के संचालक विजय बोरकर के नेतृत्व में विविधता में एकता का संदेश देते हुए भारत के हर राज्य एवं धर्म के लोग को एकत्रित कर एक संदेश दिया की भाषा बोली है अलग अलग, अलग है वेश मिले प्रेम से एक दूसरे से यही है हमारा संदेश। डी-मैक के संचालक विजय बोरकर न बताया कि अकादमी के सदस्यों ने पंजाब, कश्मीर, आसाम, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कोलकाता, अरुणाचल प्रदेश राज्यो की वेशभूषा धारण कर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिस प्रकार देश मे आये विपदा ने सब ने मिलकर एक साथ उसका सामना किया यही हमारे भारत देश की संस्कृति को दर्शाती है।इस पूरे कार्यक्रम का एक वीडियो अल्बम भी बनाया गया है जिसको दीपावली के दिन यूट्यूब में लौंच किया जाएगा। डिमैक के सदस्यों ने सभी नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *