बालोद/डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज :- जेवरतला क्षेत्र के जनपद प्रतिनिधि राजेश साहू के खिलाफ देवरी थाना में मारपीट करने का एक मामला दर्ज हुआ है। जिसमे राजेश साहू के ऊपर देवरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धारा 294,323,506 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। देवरी थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम देवरी के टोमेन्द्र कुमार की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। fir के विवरण अनुसार टोमेन्द्र ने पुलिस को बताया है कि मैं ग्राम रानीतराई रोड थाना देवरी का रहने वाला हु कक्षा 11वी तक पढ़ा लिया हूं देती किसानी व मजदूरी का काम करता हूं वर्तमान में मैं बंटी ढाबा रानीतराई रोड में मजदूरी का काम करता हूं कि आज दिनांक 01/11/2021 के दोपहर समय करीबन 03.00 से 04.00 बजे के बीच राजेश साहू निवासी जेबरतला के द्वारा ढाबा में आया और बोला कि उधारी मे मुझे 10,000 रूपये चाहिये तब मैं बोला कि मालिक नही है मैं मजदूर आदमी कहां से पैसा दूंगा कहने पर उतने में राजेश साहू उत्तेजित होकर मां बहन की गंदी गदी गाली गलौच कर हाथ मुझ्ला व डडा से मारपीट किया है जिससे मेरे बाये हाथ की भुजा में चोंट आया है दर्द हो रहा है घटना को हुकुम नागवंशी देखा सुना है तथा बाद में घटना की जानकारी महेन्द्र साहू, थानसिंग ऊर्फ बंटी साहू को बताया हूं तथा राजेश साहू के द्वारा घटना कारित का विडियो फुटेज ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड है जिसकी रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं।
थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर ने बताया कि राजेश साहू के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत मिली थी जिस पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही न्यायालय में चालन पेश कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा ।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904