बालोद cg24आज़तक :- आज दिनांक 02.11.2021 को आरक्षक क्रमांक 106 बिरेन्द्र सिंह नेताम के द्वारा अपने वाहन मोटर सायकल तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते ले जाकर पीड़ित चुम्मन सिंघोर पिता रमेश कुमार सिंधोर निवासी ग्राम मालीघोरी थाना बालोद के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 पी 9945 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर चोंट पहुचाया तथा आरोपी चालक आरक्षक द्वारा घटना के बाद पीड़ित चुम्मन सिंघोर को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक््का से मारपीट किया है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बालोद में अप0क्र0 370/2021, धारा 279,337, 294,323 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया | उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के द्वारा तत्काल संज्ञान में ले कर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक का कृत्य को अत्यंत लापरवाही पूर्वक बताते हुए उक्त आरक्षक को आज दिनांक 02.11.2021 को निलंबित किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904