

गुंडरदेही cg24आज़तक
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,गुंडरदेही दीपावली पर्व में राज्य सरकार के राजीव गांधी नया योजना की तीसरी किस्त आने के बाद भी व्यापार में नहीं आई रौनक इधर गुंडरदेही में धनतेरस के दिन नहीं बरसे धन ,, आपको बता दें कि धनतेरस के दिन धन नहीं बरसने के क्या कारण हो सकते हैं गुंडरदेही में कपड़ा बर्तन सोना चांदी जूता चप्पल एवं मिठाई संचालकों ने अपने मीडिया के सामने घटते व्यापार के बारे में बताया।
कोरोना काल से अब तक किसान एवं व्यापारी ज्यादा प्रभावित है, जिसका असर अब दीपावली पर्व में देखने को मिल रहा है।
क्या कहते हैं नगर के व्यापारी,,
एमएम ऑटो के संचालक मनीष जैन ने बताया कि 11 साल का रिकॉर्ड टूटा है, चाहे वह करोना काल के कारण हो या किसान का बोनस में लेट होने का कारण हो मोटरसाइकिल की बिक्री मात्र साठ पर्सेंट ही धनतेरस के दिन मोटरसाइकिल बिक्री हुआ है 11 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिला।
अमरचंद ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि इस साल धनतेरस में कुछ व्यापार कम हुआ है पिछले वर्ष की अपेक्षा में 30 परसेंट का बिक्री कम हुआ है।
पूजा मेटल्स के संचालक बर्तन व्यापारी मनीष जैन ने बताया कि कई सालों के बाद आज धनतेरस के दिन का बिक्री में 30% गिरावट हुआ है इसका वजह है की राज्य सरकार की महती योजना की राशि को कम से कम त्यौहार से 20 दिन पहले आना था और कोरोना के कारण शादी सीजन से लेकर अब तक व्यापार मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुआ है पर साल में एक बार होने वाली दीपावली पर्व पर बहुत उम्मीद थी पर बिक्री नहीं हुआ आने वाले 2 दिन में कुछ मेंटेनेंस हो सकता है।
नवकार ट्रेडर्स कपड़ा के थोक व्यापारी प्रवेश जैन ने कहा कपड़ा का बाजार 1 सप्ताह पहले चालू हो जाता है पर इस साल धनतेरस में भी बाजार फीका है पर अभी 2 दिन बचा है ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले किसान राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त के राशि से त्यौहार मनाएंगे और 2 दिन में व्यापार रोनक रहेगा।
दीपावली पर्व में कोरोना के मार झेलने वाला व्यापारियों को काफी उम्मीद थी कि राज्य सरकार के राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि आने के बाद कुछ व्यापार में बढ़ोतरी होगी उसकी ठीक विपरीत गुंडरदेही क्षेत्र में धनतेरस के दिन धन नहीं बरसने से व्यापारियों ने कुछ समस्या मीडिया को बताया।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों में अच्छा बिक्री है पर जो व्यापार धनतेरस को कम बिक्री हुआ है वह निश्चित आने वाला 2 दिन में व्यापारी अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे।।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904