
बालोद, 02 नवम्बर 2021 cg24आज़तक
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज शाम ग्राम सिवनी में बालोद-झलमला मुख्य मार्ग के किनारे स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित ‘‘बालोद बाजार‘‘ की दुकान पहुॅची। वहॉ उन्होंने हैण्डलूम, मिट्टी शिल्प, बांस शिल्प, ग्रोसरी दुकान का अवलोकन किया। उन्होंने ‘‘बालोद बाजार‘‘ की दुकान से स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित चादर, टावेल, साड़ी, मिट्टी शिल्प सामग्री, मिट्टी के दीये, मिर्च का आचार, नींबू का आचार, गरम मसाला, बिस्कीट आदि सामग्रियॉ खरीदी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने स्वसहायता समूहों की सदस्यों द्वारा निर्मित सामग्रियों की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्री आर.एस.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904