Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाईन प्रोजेक्ट के तहत विस्थापित परिवार के दो युवकों को भिलाई इस्पात संयंत्र में मिली नौकरी कलेक्टर ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र


बालोद, cg24आजतक
दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाईन प्रोजेक्ट के तहत विस्थापित परिवार के दो युवकों को भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी दी गई। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कल शाम संयुक्त जिला कार्यालय में दोनो युवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। रावघाट परियोजना के श्रम कल्याण अधिकारी श्री दौलत राम पोयाम ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम खैरवाही के श्री सुनील कुमार पिता श्री रामाधीन और ग्राम मलकुंवर के श्री दुर्जन सिंह पिता श्री गणपत राम को भिलाई इस्पात संयंत्र में अटेंडेंट सह तकनीशियन के पद पर नियुक्ति दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों का चयन दल्लीराजहरा रावघाट रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत विस्थापित परिवार के मापदंडों के अंतर्गत किया गया है। इस अवसर पर रावघाट परियोजना (खदान) के मुख्य महाप्रबंधक श्री समीर स्वरूप और महाप्रबंधक श्री एस. पी. मंडावी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *