राजनांदगांव cg24आजतक न्यूज :- राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवव्रत सिंह का निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे । इस खबर से समूचे राजनांदगांव जिले में शोक की लहर फैल गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि
खैरागढ़ विधानसभा से मेरे साथी विधायक स्व. देवव्रत सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है। वे खैरागढ़ राज परिवार से ताल्लुक रखते थे। यह प्रदेश की बड़ी क्षति है। ईश्वर उनके परिवार एवं चाहने वालों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904