Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छ. ग. वन कर्मचारी संघ ने मजबूती से पिंगुआ समिति के समक्ष रखी अपनी मांग वेतन एवम वेतनमान 2750-3050 मुद्दा पर जोर


रायपुर cg24आजतक :-
छ. ग. कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन की 14 सूत्रीय मांग लंबे समय से लंबित तथा छ ग वन कर्मचारी संघ की पुरानी मांग कार्य के अनुरूप वेतनमान निर्धारण समिति की बैठक , जिसमें श्री मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में मंत्रालय भवन में 27.10.2021 को सम्पन्न हुई जिसमे श्री मनोज पिंगुआ सचिव वन वाणिज्य एवम उद्योग, तथा सुश्री अलरमेलमंगई सचिव वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवम अन्य सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई।जिसमे कर्मचारी/ अधिकारी संघ के प्रमुख रूप से छ. ग. कर्मचारी /अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा कोषाध्यक्ष सतीश मिश्रा, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा सहित मान्यता प्राप्त संग़ठन के समस्त प्रांताध्यक्ष उपस्थित थे।सर्वप्रथम श्री कमल वर्मा ने 14 सूत्रीय मांग एवम सभी विभाग की मांगों पर गंभीरता से प्रकाश डाला ।अन्य संगठनों के प्रांताध्यक्षो ने भी अपने अपने संगठन की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा (फेडरेशन कोषाध्यक्ष)ने वन रक्षक से लेकर डिप्टी रेंजर, वन.क्षेत्र. एवम सहायक वन संरक्षक स्तर के कर्मचारी अधिकारियों की लम्बित वेतनमान निर्धारण/समयमान वेतनमान तथा प
पेचीदा मामला 2750-3050 को वर्ष 2008 से 3050 वेतन निर्धारण की स्वीकृति के सम्बंध ठोस रूप से अपनी बातों को रखकर शासन स्तर से स्वीकृति दिलाने पहल की।
प्रांताध्यक्ष एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलिपकीय कर्मचारियों की 24 घंटे सेवा जोखिम में रखकर कार्य करने की बात दोहरायी एवम उनकी पीड़ा से पिंगुआ समिति को अवगत कराया।वर्तमान में कार्य की अधिकता को भी दोहराया।श्री पिंगुआ आयोग समिति के अध्यक्ष जो कि वन विभाग के सचिव भी है उन्होने परीक्षण कराकर शासन स्तर पर समुचित पहल कराने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *