

बालोद, 05 नवम्बर 2021
गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज जिले के गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम खपरी और ग्राम चरोटा के गौठानों में मनाए जा रहे गौठान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहॉ गौठान समिति के अध्यक्ष, सदस्यों व ग्रामीणों के साथ परम्परागत तरीके से गोवर्धन पूजा किया और उपस्थित लोगों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने वहॉ मवेशियों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर उनकी पूजा की और खिचड़ी खिलाया। ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को ‘‘मुख्यमंत्री की पाती‘‘ पढ़कर सुनाया गया। कलेक्टर ने गौठान में संचालित विभिन्न आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर तरीके से कार्य करते हुए आय अर्जित करने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान, ग्राम पंचायत के सरपंच, गौठान समिति के अध्यक्ष व सदस्य, स्वसहायता समूह की महिलाएॅ व ग्रामीण मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904