
महासमुंद:- गोवर्धन पर्व पर विधायक बसना श्री देवेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में ग्राम-गौठान- बोहारपार (मोहका) में गौठान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही नवीन स्वीकृत गौठान और गौठान में विभिन्न योजनान्तंर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमि-पूजन भी कराया गया । विधायक श्री सिंह ने गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।
विधायक श्री देवेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित समूह की महिलाओ से वर्मी कम्पोस्ट खाद और मुर्गी पालन, बकरी पालन के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए अन्य गतिविधियों में शामिल हो आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री सनतो महदेवा, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, गौठान समिति सदस्य सहित स्थानीय महिला समूह की सदस्य और ग्रामीणजन मौजूद थे ।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904