
आज राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कवर्धा जेल में बन्द विजय शर्मा से मुलाकात के बाद इशारों में अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है। और चुनोती दे दी है कि वर्तमान जनप्रतिनिधि यहां से चुनाव नही जीत पायेगा और स्वयं मैदान में आने की बात कही है।
यह हो सकता है कि भगवा ध्वज मामले से प्रदेश में आक्रोशित भाजपा व हिन्दू संगठन के नेताओ की अगली रणनीति मोहम्मद अकबर के सामने तेजतर्रार भाजपा की राष्ट्रीय नेता सुश्री सरोज पांडे को मैदान में उतार कर करारा जवाब देने की हो।
कवर्धा cg24आज़तक न्यूज :- आज भाई दूज के अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे कवर्धा जेल पहुंची व भगवा ध्वज मामले में गिरफ्तार विजय शर्मा, कैलाश चंद्रवंशी से मुलाकात की इस अवसर पर सरोज पांडे राज्यसभा सांसद भाई दूज के अवसर पर विजय शर्मा कैलाश चंद्रवंशी सुखचैन यादव कवर्धा जेल में मिलने पहुंचे तब नंदनी यादव सुखचैन यादव की बहन साथ मैं थी सांसद सरोज पांडेय ने मुलाकात के बाद कहा कि कांग्रेस की सरकार ने दुसभवना के साथ कार्यवाही की है आने वाले समय मे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे सरोज पांडेय ने कहा कि में अपने भाइयों से मिलकर इस बात को कही हु। की जिस प्रकार महिषासुर का वध हुआ था उसी प्रकार कवर्धा की धरती से जिन लोगो ने दुषप्रचार किया गया वैमनस्यता फैलाया है। उन सब को जवाब देना पड़ेगा दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा यहां के वर्तमान जनप्रतिनिधि ने जो हरकत की है। उसका जवाब यंहा की जनता देगी और यह मेरी चुनौती है कि मोहम्मद अकबर दुबारा चुनाव नही जीत पायेगा ,और इस चुनौती के लिए में स्वयं मैदान में आऊंगी
सांसद सरोज पांडेय ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया व कहा कि एक आलू प्याज बेचने वाले लड़के के ऊपर धारा 307 लगाया गया सरकार केवल 2 साल की है। और सरकार का बहुत बड़ा अर्थ नही होता है। और जिस प्रकार की कार्यवाही हुई है हम चुप नही बैठेंगे । मेरी अस्वस्थता के कारण में मुझे आने में देरी हुई लेकिन कवर्धा में आने वाले समय मे एक नया इतिहास रचने की तैयारी को लेकर में आऊंगी और में अपने भाइयों को भी बाहर लाऊंगी ।
कवर्धा जिला जेल में बन्द विजय शर्मा व अन्य नेताओं से पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई अन्य नेता मिलने आ चुके है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904