गुंडरदेही cg24आज़तक



गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम सिकोसा में मातार उत्सव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में आसपास ग्राम व सिकोसा के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी शामिल हुए, वही ग्राम पंचायत सिकोसा के वरिष्ठ सरपंच आरोप चंद्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की विशिष्ट अतिथि के रुप में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र राय,, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती सुशीला साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी, सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यकारिणी अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर अशवन बारले के सानिध्य में सिकोसा के मातर उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत के सचिव आशीष शुक्ला ने किया।
मातर उत्सव के दौरान ग्राम पंचायत सिकोसा के सरपंच आरोप चंद्राकर के मांग परसांसद मोहन मंडावी ने ग्राम सिकोसा में यात्री प्रतीक्षालय बनवाने की घोषणा की। वहीं सांसद ने अपने उद्बोधन में बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग में मनखे मनखे एक समान के नारा देकर समस्त ग्राम वासियों को बिना भेदभाव के गांव को नाम रोशन करने को लेकर समस्त ग्रामवासी के बीच अपना विचार रखा। सांसद ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीप पर्व एवं भाई दूज को मातर उत्सव की बधाई शुभकामनाएं दिए।
वही विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने कहा कि बजरंग अखाड़ा पार्टी के द्वारा किया गया प्रदर्शन एक अनोखा प्रदर्शन है। इन छोटे-छोटे बच्चों ने जो प्रदर्शन किया है निश्चित रूप से हम सब पर एक बजरंगबली का शक्ति से आखड़ा का खेल खेला जा रहा है।
वही उद्बोधन में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि मेरे विधायक कार्यकाल में इस गांव में विकास की गंगा बहा था और जिस मंच पर हम भाषण दे रहे हैं उस मंच में गुंडरदेही सहित बालोद जिला का सबसे बड़ा आयोजन इस गांव में होता है। इस गांव के आयोजन को भुला नहीं जा सकता। सरपंच के मांगों को सांसद जी पूरा करेंगे।
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा मेरे जिला पंचायत क्षेत्र में कोई भी ग्राम पंचायत ऐसा नहीं होगा, जहां पर हमने विकास कार्य के लिए स्वीकृति नहीं करवाए हैं मैं विश्वास दिलाता हूं इस ग्राम पंचायत सीकोषा में सरपंच ने जो मांग कर रहे हैं निश्चित रूप से उसे पूरा करेंगे।
उद्बोधन में विशेष अतिथि के रुप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सुशीला साहू ने कहा भगवान बजरंगबली ने अखाड़ा खेलने वालों को जो ताकत दिया है। उसी प्रकार भगवान बजरंगबली को श्री राम ने ताकत दिया था इसलिए आज इस अखाड़ा का आयोजन को दूर-दूर से लोग देखने आए हैं। मातर उत्सव में आने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ है। मैं समस्त ग्राम वासी का आभार व्यक्त करती हूं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904