Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महालक्ष्मी माता की पूजा में शामिल होने मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा पहुंचे ग्राम संजारी,कहा विकास के लिए पूरा सहयोग करेंगे

Cg24आजतक न्यूज

डौंडीलोहारा :- सोमवार को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने ग्राम संजारी में दीपावली मिलन समारोह व सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम राग अनुराग की आयोजन के लिए अपने प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा तथा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल सांखला को ग्राम संजारी भेज कर उनकी समस्याओं को सुनने तथा सहयोग करने भेजे थे। रात्रि 10 बजे जय माँ महालक्ष्मी समिति व ग्रामीणों ने अतिथियों का आगमन होते ही बाजे गाजे के साथ नाचते गाते गली भ्रमण कराते हुए मंच के सम्मुख अतिथियों के ऊपर पुष्प वर्षा किया गया। स्वागत सत्कार करते हुए मंच में विराजमान कराया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अनिल लोढा व विशेष अतिथि हस्तीमल सांखला ने महालक्ष्मी माता की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति व ग्रामीणों ने अतिथियों का पुष्प माला, शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि अनिल लोढ़ा ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के कारण आपके बीच नहीं पहुंच पाई है किंतु हमें अपने प्रतिनिधि के रूप में आपके बीच भेजे हैं। आपके मनसा अनुरूप कार्य करने निर्देशित किया है। जिनका पालन करने हम आपके बीच आये हैं, ऐसे सुनते ही जय मां लक्ष्मी समिति व ग्रामीणों ने तालियां बजाकर सम्मान किया। श्री लोढा ने आगे कहा कि लगातार कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने आपके स्नेह के कारण आपके गांव का चहुंमुखी विकास हो जिसके लिये लाखों रुपये की निर्माण कार्यों का सौगात दी है। जिसका जीता जागता स्वरूप आपके सामने हैं । जिसका सीधा लाभ आप समस्त ग्राम वासियों को मिल रहा है । आज सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जनता जनार्दन को भाव विभोर करने तथा नई उमंग का संचार करने आयोजन किया है। आप सभी बधाई के पात्र हैं आपके द्वारा जो इच्छा व्यक्त की गई है उन्हें हर हाल में माननीय मंत्री जी तक पहुंचा दिया जाएगा आप लोग ऐसा ही प्रेम और विश्वास बनाए रखें। हम विकास की गंगा बहाने आपके साथ हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल सांखला ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने दिल खोलकर ग्राम संजारी के लिए विकास की गंगा बहाई है जो किसी से छुपा नहीं है हर बार माननीय मंत्री जी को आमंत्रित करते हैं वह हर हाल में आपके बीच पहुंचती है व्यस्तता के कारण नहीं आने पर अपने स्थान पर अपना प्रतिनिधि भेज कर आपको मायूस नहीं होने देती है। इस प्रेम की कड़ी को बनाये रखें। पूर्व जनपद सदस्य उत्तम यदु ने अतिथियों का आभार मानते हुए कहा कि जब भी कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी को कोई भी मांग पत्र सौंपे हैं तो निराश नहीं होना पड़ा है।ग्रामीणों का सम्मान हुआहै। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री हस्तीमल सांखला, मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली, पूर्व जनपद सदस्य उत्तम यदु, सरपंच अर्जुन सिंह ठाकुर, ग्राम पटेल श्यामलाल कमरिया, टिकेंद्र शर्मा, रामलाल इंदौरिया, कार्तिक राम खरे ,प्यारेलाल खरे , माखनलाल भुआर्य, मोहन लाल भुआर्य, ज्ञानेश्वर रावटे सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *