Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद मातर उत्सव में ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर ग्रामीणों को गीत संगीत के साथ राउत नाच में शामिल होकर मातर पर्व मना रहे हैं।

गुंडरदेही cg24आज़तक

विधायक ने मातर उत्सव के मंच मे आम लोगों को गाना सुना कर मन मोह लिया,, उन्होंने कहा पहली बार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बनने के बाद छत्तीसगढ़िया मन के बारहमासी त्यौहार में प्रदेश वासी आनंद ले रहे हैं।संसदीय सचिव कुमार सिंह निषाद।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू -अंचल में आज संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने गुंडरदेही ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सीकोषा में आज रात्रि 10 बजे मोना सेन के कार्यक्रम में मंडई मेला में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।

दीप पर्व के बाद गांव गांव में भाई दूज व मातर उत्सव के पावन अवसर पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम परना,परसवानी,चौरेल, हड़गहन,कलंगपुर,कचादुर,सकरौद, हल्दी (बेलौदी) में आयोजित मातर कार्यक्रम में शामिल हुऐ और छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं परम्परा को परिभाषित करने वाले विभिन्न महोत्सवों का वहां उपस्थित सभी माता-पिता, भाई-बहनों एवं बच्चों के साथ आंनद लिए।इसी के साथ ग्राम परसवानी में विकास कार्य का उद्घाटन किए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,बालोद जिला पंचायत के सदस्य सोना देवी देश लहरा वरिष्ठ कांग्रेस युवा नेता आलोक चंद्राकर एवं ग्राम सभी ग्राम के समस्त ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे और मातर उत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *