
बालोद – राष्ट्रीय विधिकसेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में एवं छ. ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश बालोद श्री. के o विनोद कुजूर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह द्वारा दिनांक 09.11.2021 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यलय स्थित विवेकानंद सभाकक्ष बालोद में महिलाओं के अधिकार एवं महिलाओं से संबंधित विधियों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग के महिला अधिकारियों व कर्मचारियों तथा शिक्षा विभाग के महिला शिक्षिकाओं व मितानिन ओं की उपस्थिति रही l
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी की पुस्तक का विमोचन किया गया और जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिला प्रतिभागियों को वितरण किया गया तथा महिलाओं से संबंधित कानून आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया एवं श्रीमती सुमन सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुश्री कोनिका यादव प्रशिक्षु न्यायाधीश बालोद श्रीमती संगीता बाला शर्मा अधिवक्ता श्रीमती नर्मदा निषाद अधिवक्ता, श्रीमती पदमा प्रभारी महिला सेल बालोद के द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई l श्रीमती अस्मि चटर्जी जिला परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान बालोंद,श्रीमती महेशवरी साहू मितानिन ब्लॉक समन्वयक के द्वारा भी महिलाओं के संबंध में उद्बोधन दी गई
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में श्रीमती सुमन सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा उपस्थित महिलाओं को मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत आर्थिक दुरुपयोग मौखिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार शारीरिक शोषण महिलाओं की सुरक्षा घरेलू संबंध तथा घरेलू हिंसा को कैसे परिभाषित किया जाता है की जानकारी तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के संबंध में जानकारी दी गई l
पसु श्री कोनिका यादव प्रशिक्षु न्यायाधीश द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार गिरफ्तार एवं बंदी महिलाओं के अधिकार बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण रखरखाव तथा कल्याण अधिनियम 2007 तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के संबंध में विस्तार से कानूनी जानकारी दी गई
उक्त अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर श्री रमेश शर्मा श्रीमती लता रानी धीवर कुमारी परमेश्वरी मेश्राम श्री अजय बंजारे श्री दीपक साहू श्री दिलीप तोपर्यं उपस्थित रहे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904