
अर्जुन्दा कवर्धा में भगवा झंडे के अपमान को लेकर हुए विवाद के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से आक्रोशित हिंदू नेताओ ने अर्जुन्दा मंडल अंतर्गत नगर पंचायत अर्जुंदा के लगभग सभी वार्डों एवं कोटगांव, ओडारसकरी, टिकरी, खुरसुनी और में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया
हिन्दू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहम्मद अकबर व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कवर्धा में अपने कार्यकर्ताओं गिरफ्तारी के विरोध में एकपक्षीय कार्यवाही के विरुद्ध राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
पुतला दहंन के दौरान उपस्थित तहसीलदार, क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी व पुलिस की टीम व नेताओं में पुतले को लेकर हल्की धक्का मुक्की भी हुई जीतू विश्वास गुप्ता, पंकज चौधरी और देवेंद्र साहू पुतला दहंन के दौरान चोटिल भी हुये।
पुतला दहन के दौरान चोटिल हुए जीतू विश्वास गुप्ता व पंकज चौधरी ने प्रदेश की सरकार को अकर्मण्य, खनन माफिया,शराब तस्कर की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। और सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। कवर्धा में निर्दोष लोगों को जेल भेज कर व सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वालों को संरक्षण देकर सरकार ने अपना असली चेहरा जनता के सामने रखा है।
पुतलादहंन में पवन सोनवर्षा, व सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष सालिक देशमुख, अनिल सोनी, डॉ बीड़ी सिन्हा, रोमन सोनकर, पार्षद रोशन सिन्हा, चन्द्रहास देवांगन, ओशाभ यादव, रूखमणी सोनकर, थींनेश्वरी सोनकर, राहुल साहू,मनीष ठाकुर,देवेन्द्र साहू, चेमन सिन्हा,अंकेश्वर ठाकुर, डीगेंद्र साहू, पुनानंद बेलचंदन, यादराम साहू, पारस देशमुख, दीपक ठाकुर, सनत देशमुख, सुरेश जैन, यनिल देवांगन, निरंजन,आकाश यादव, छोटू ठाकुर,थलेश यादव, चमन निषाद,सोहन निषाद, अंगद ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में हिन्दू कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904