बालोद जिला के अंदर सभी 9 ब्लाक में कल पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा
बालोद:- कवर्धा में हुए भगवा ध्वज के अपमान एवं निर्दोष व्यक्तियों पर विद्वेष पूर्वक कानूनी धाराएं लगाकर जेल में बंद करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल भारतीय जनता पार्टी सहित समस्त अनुषांगिक हिंदु संगठनों द्वारा 12 नवंबर को जिले के समस्त मंडलों में दोपहर 12:00 बजे से विरोध प्रदर्शन के तहत पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया है । इस विरोध प्रदर्शन में बालोद जिला के सभी 9 मंडलों के अध्यक्ष व समस्त मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सम्पन्न करेंगे व विश्व हिंदू परिषद व सभी हिंदू संगठन के नेतृत्व में आयोजन करेंगे उक्त जानकारी जिला महामंत्री किशोरी साहू ने दी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904