

बालोद :- सांसद मोहन मंडावी सांसद के साथ इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए । मुख्य रूप से श्री पवन साहू श्री दिनेश सिन्हा, श्री धनेश्वर सिन्हा, श्रीमती प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष बालोद, श्री यशवंत बारले श्री पालक ठाकुर श्री प्रेम साहू आदि।
इस अवसर में ग्राम शोहतरा में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह को संबोधित करते हुए श्री मंडावी जी ने कहा कि… भगवान सहस्त्रबाहु भगवान विष्णु का ही एक स्वरूप है और भगवान सहस्त्रबाहु को मानने वाले लोग कभी ईष्र्या द्वेष कपाट दुर्भावना नहीं करते हैं ।सद्भावना समरसता और सहिष्णुता इनके मानने वाले लोगों का एक मूल मंत्र होता है। ऐसे ही आयोजनों से हमें अपने आस्था और अपनी संस्कृति को बचाने का संदेश प्राप्त होता है। आयोजक समिति को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का सांसद ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904