Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद शहर, देवरी, डौण्डी लोहारा,गुरुर,अर्जुन्दा, दल्ली राजहरा शहर में आज विश्व हिंदू परिषद व हिंदु संगठन जलाएगा पुतला

बालोद जिला cg24आज़तक न्यूज़ :- हिंदू हितों की रक्षा,मजबूती व धर्म से जुड़े लोगों के खिलाफ 3 अक्टूबर को कवर्धा में भगवा ध्वज के मामले के बाद हिंदुओ के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही करने व जेल भेजने की राज्य सरकार व प्रशासन के विरोध में पूरे प्रदेश में कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की कार्यशैली को लेकर काफी नाराजगी हिंदू समाज मे बना हुआ है। और प्रदेश के समस्त हिंदू संगठन अपनी कुछ बातों को लेकर आन्दोलन कर रहे है।

बालोद जिला के 9 ब्लाक मुख्यालयों में आज विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिंदू संगठन के द्वारा पुतला दहन किया जाएगा हिंदुवादी नेता टीनेश्वर बघेल,कौशल साहू,गोविंद वाधवानी,सुरेश निर्मलकर,जीतू गुप्ता ने सभी हिंदू समाज के लोगो से कहा है कि धर्म की एकता व मजबूती के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे ताकि सरकार हिंदु धर्म से जुड़े विषयो को लेकर हमारी मांगो पर कार्यवाही करे ।

मांगें :-

कवर्धा मामले पर मंत्री मो.अकबर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने

निर्दोष हिंदू धर्म रक्षक वीरो के खिलाफ दर्ज एफआईआर को हटाने ,जेल में बंद लोगो को रिहा करने की मांग

कवर्धा मामले में सही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *