Cg24 आज़तक न्यूज
- थाना सूरेगांव के ग्राम अहिवरन नवागांव के तालाब में मिले शव के अंधे कत्ल का खुलासा।
- * बालोद पुलिस द्वारा हत्या का अपराध दर्ज होने के 24 घंटो के भीतर हत्या के 03 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
- * मृतक का पत्नी ,बेटा और साला नें मिलकर सुनिवोजित तरीके से घटना को दिया अंजाम।
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सद्घानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर के नेतृत्व में हत्या के प्रकरण को सुलझाने व अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु थाना सूरेगांव व साइवर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया था। प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.11.2021 को थाना सूरेगांव के ग्राम अहिवरन नवांगांव घुहरी तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर थाना सूरेगांव में मर्ग क्रमांक 30,/2021 धारा 174 जाफी कायम कर जांच में लिया गया था। जांच उपरांत मृतक की पहचान तुलाराम साहू पिता बुधराम साहू उम्र 50 वर्ष प्ता ग्राम मुढ़िया थाना सूरेगांव के रूप में हुआ | वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। हत्या की पृष्टि होने पर थाना सूरेगांव में अपराध क्रमांक 80/7071 ,ब्ारा 302,201,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व ग्राम मुढ़िया में कैम्प कर तकनीकी साक्ष्य एवं फोरेंसिक साक्ष्य की मदद ली गई। घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया गया। जिसमें प्रकरण में 10 साल पूर्व पैतृक जमीन के बटवारे के संबंध में मृतक का अपनी पत्नी से वाद विवाद होता रहता था | मृतक तुलाराम अपने जमीन को अपने भाई बहन को दे दूगो कहकर अपनी पत्नी से मारपीट, गली गलौज करता रहता था। जिससे मृतक का छोटा बेटा युवराज साहू व साला गंगाघर साहू परेशान रहते थे। घटना दिनांक को मृतक का साला गंगाथर साहू और बेटा युवराज साहू ने बोलेरो गाडी में दिनांक 06.11.2021 के रात्रि 12:30 बजे ग्राम मुढ़िया पहुँचकर घर के अंदर प्रवेश किया और मृतक तुलाराम साहू को उसकी पत्नी मानवाई साहू, उसका साला गंगाधर साहू और बेटा युवराज स्राहू ने एक राब होकर बबयूल के डण्डे से प्राणघादक हमला किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सबूत मिटाने के लिए गंगाधर साहू और युवराज साहू ने तुलाराम साहू के शव को बोलेरो गाड़ी में डालकर ग्राम अहिबरन नवांगांव चुहरी तालाब में फेक दिया। इसके बाद गंगाधर साहू और युवराज साहू दोनो ने तुलाराम साहू का खून लगा हुआ कबंल व मोबाईल को ग्राम शिकारी टोला में लाकर जला दिया। प्रकरण के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर ,निरीक्षक श्री कुपार गौरव साहू ,निरीक्षक श्री ममीष शर्मा, निरीक्षक ओर भानुप्रताप साथ, थामा प्रभारी उप निरीक्षक श्री अमित तिवारी ,सउनि’ अजित महोबिया /सैठनि होल सिंह, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मर॒काम ,प्रधान आरक्षक ख्मलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रप्ताद देंवागन, अरक्षक संदीप यादव , अशक्षक आकाश दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, थलेश्वर सुधाकर , विकास साहू ,यशवंत देशमुख आरक्षक योगेश पटेल , विपिन गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता
- गंगाधर साहू पिता चिन्ताराम साहू उम्र 43 वर्ष पता शिकारी टोला थाना सूरेगांव जिला बालोद (छ.ग.) 92. युवराज साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 19 वर्ष फ्ता मुढ़िया थाना सूरेगांव जिला बालोद (छ,ग.)
- म्रनबाई साहू पति तुलाराम साहू उम्र 46 वर्ष पता मुढ़िया थाना सूरेगांव जिला बालोद (छ.ग.)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904