Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बालोद शहर में मंत्री का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए हिंदूवादी संगठनों के लोग

कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान व निर्दोषों पर कार्यवाही के विरोध में सीएम भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का फूंका पुतला ,विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए:-

बड़ी संख्या में पुलिस की थी तैनाती फिर भी एक-एक करके पुलिस की आंख के नीचे विश्व हिंदू परिषद ने किया तीन पुतले का दहन

बालोद :- कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान व हिंदुओं पर विद्वेष पूर्ण कार्यवाही के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सर्वप्रथम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के लोग बड़ी संख्या में जयस्तंभ में उपस्थित हुए वहा से रैली निकालकर नारे बाजी की गई इसके पश्चात नारेबाजी करते हुए जय स्तंभ चौक मे सीएम व मंत्री अकबर का पुतला दहन किया गया. विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे, पुतला दहन के दौरान हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच पुतला जलाने व पुतला बुझाने के लिए छीना झपटी देखने को मिली. बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया व दोनों के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया

इस पुतला दहन में राधेश्याम जलक्षत्री, यशवंत जैन ,राकेश यादव महेंद्र सोनवानी, सतीश विश्वकर्मा सुरेश निर्मलकर कमलेश सोनी अमित चोपड़ा पिंटू योगी ,उमेश सेन, शरद ठाकुर कमलेश वाधवानी,संतोष कौशिक,रौनक कत्याल जागेश्वर ढीमर,नरेंद्र सोनवानी, बंटी बाफना एकांत पवार सहित विश्व हिंदु परिषद व बजरंग दल व हिन्दू संगठन के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *