

Cg24आजतक
अर्जुंदा- कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान के बाद से उपजा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है।शुक्रवार को एक बार फिर नगर अर्जुंदा के बस स्टैंड में विश्वहिंदू परिषद के बैनर तले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वाह छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाते हुवे विरोध में जबरदस्त नारा लगाया गया।पुतला दहन में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठन द्वारा उपस्थित भीड़ ने जब पुतला दहन किया तो आवागमन भी कुछ देर के लिए बाधित हुवा।लेकिन वहां उपस्थित पुलिस ने पुतला बुझाकर भीड़ पर काबू किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने तल्ख लहजे मेंकहा की कुछ दिनों में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में हिंदू सनातन विरोधी ताकतों को सरक्षण दिया जा रहा है जिसकी वजह से कवर्धा जैसे मामले सामने आ रहे है।मै बता देना चाहता हूं की एक हाथ शास्त्र तो दूसरे हाथ में शस्त्र हमारी परंपरा रही है। सरकार और हिंदू विरोधी ताकते हम हिंदुओं के संस्कारो को हमारी कमजोरी समझने की भूल ना करे। जिस तरीके कांग्रेस सरकर के शासनकाल में जिस तरह से हिंदू के स्वाभिमान का प्रतीक भगवा ध्वज का अपमान करने वालो को सरक्ष्ण व हिदू भगवा ध्वज के सम्मान में उतरने वालो को खिलाफ जिस तरह पुलिस कार्यवाही कर दीपावली में भी उन्हें सलाखों के पीछे रखा ये प्रदेश का हिंदू समाज कभी भूल नही सकता और इसका खामियाजा भूपेश सरकार को आने वाले समय में जरूर भुगतना होगा।
पुतला दहन के कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु के साथ भाजपा महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता,पार्षद ओसाब यादव,रोशन सिन्हा,जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर,युवा मोर्चा अध्यक्ष काशी सोनकर,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूर्यकांत गजेंद्र,युवा नेता अंकेशवर ठाकुर महामंत्री देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे!
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904