Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में डौण्डी लोहारा नगर में मंत्री का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए हिंदूवादी संगठनों के लोग

cg24आजतक

कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान व निर्दोषों पर कार्यवाही के विरोध में सीएम भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का फूंका पुतला , विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए

डौंडीलोहारा .कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान व हिंदुओं पर विद्वेष पूर्ण कार्यवाही के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सर्वप्रथम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के लोग बड़ी संख्या में बाजार चौक में उपस्थित हुए व बाजार चौक से रैली निकालकर विवेकानंद चौक पहुंचे. इसके पश्चात विवेकानंद चौक से मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन हुआ ,जमकर नारेबाजी करते हुए प्रतीक्षा बस स्टैंड में सीएम व मंत्री अकबर का पुतला दहन किया गया. विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मुख्य मार्ग विवेकानंद चौक ,नए बस स्टैंड व पुराने बस स्टैंड में डौंडीलोहारा पुलिस के जवान मौजूद रहे, पुतला दहन के दौरान हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच पुतला जलाने व पुतला बुझाने के लिए छीना झपटी देखने को मिली. बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया व दोनों के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.
इस दौरान विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, डौंडीलोहारा ब्लॉक के अध्यक्ष दुष्यंत गिरी गोस्वामी, हिंदु नेता संजय दुबे,जयेश ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी विकास कुमार ,जिवराखन कौमार्य, वीरेंद्र अजनबी, जिला सत्संग प्रमुख मनोहर साहू, कौशल शर्मा,वीरेंद्र अजनबी,विजय लोहेन्द्र,टेकराम पटेल,
बनगाव से खूब लाल चंद्राकर ,तुलसीराम रामटेके, देवरी से थान सिंह पटेल, खरथुली से खुमान तारम, धनगांव से अवध राम बरगे, सर्वोदय संस्थान से दीनदयाल निषाद ,महारु राम सिन्हा ,धर्मेन्द्र निषाद ,धनेश यादव, नमो लोढा, विनोद यादव, पप्पु यादव व बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे. विश्व हिंदू परिषद के बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता व ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत गोस्वामी ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *