Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में देवरी ( मार्री ) में मंत्री का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए हिंदूवादी संगठनों के लोग

cg24आज़तक

कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान व निर्दोषों पर कार्यवाही के विरोध में सीएम भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का फूंका पुतला , विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए

डौंडीलोहारा .कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान व हिंदुओं पर विद्वेष पूर्ण कार्यवाही के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सर्वप्रथम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के लोग बड़ी संख्या में देवरी बाजार चौक में उपस्थित हुए व बाजार चौक से रैली निकालकर बस स्टैंड चौक पहुंचे. इसके पश्चात बस स्टैंड चौक मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन हुआ ,जमकर नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड में सीएम व मंत्री अकबर का पुतला दहन किया गया. विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मुख्य मार्ग चौक ,नए बस स्टैंड व पुराने बस स्टैंड में देवरी पुलिस के जवान मौजूद रहे, पुतला दहन के दौरान हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच पुतला जलाने व पुतला बुझाने के लिए छीना झपटी देखने को मिली. बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया व दोनों के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. इस कार्यक्रम में हिंदूवादी नेता टिनेश्वर बघेल,किशोरी साहू,चेमन देशमुख,जितेंद्र साहू,हरीश कटझरे,निरंजन साहू, शिव धरमगुडे ,सुरेश केशरवानी,पोषण बनपेला,हेमलाल देशलहरे,रामलाल नायक,हेमलाल साहू,टुमन साहू,देवेंद्र जोशी,मयंक बाफना,रामप्रसाद साहू,मुन्ना सिंहा, सुभम देवांगन,उत्तम साहू,दिलेश्वर मुंडा ,पोषण देवांगन,डिशोक जांगडे, संदीप बाजपेयी नुकम साहू,किसन साहू,मुकेश सेन,संतोषी भुआर्य,ज्योति ठाकुर,जयपाल साहू,ईश्वर भुआर्य,मूलचंद बागरिया, रवि साहू,देवेंद्र सोनबोईर,अंगेश्वर ठाकुर,इंदु भुआर्य,घनस्याम साहू,निरंजन बघेल, प्रेमलाल साहू
अजीत भंडारी, एवम ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

इस दौरान विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, . विश्व हिंदू परिषद के बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता व टीनेश्वर बघेल ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *