Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खैरागढ़ कमल पैलेस में मंत्री अनिला भेडिया ने स्वर्गीय देवव्रत सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने खैरागढ़ कमल पैलेस पंहुचकर खैरागढ़ विधायक स्व. देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय देवव्रत सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। परिवार जनों से मुलाक़ात कर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि देवव्रत सिंह जी कांग्रेस के सजग सिपाही की तरह क्षेत्र वासियों की सेवा किया है। हमारे तथा क्षेत्र वासियों के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके द्वारा किये गये कार्य तथा सेवा भाव अविस्मरणीय रहेगा। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने आगे कहा कि भगवान स्वर्गीय अमर आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान कर इस संकट व दुख की घड़ी में उनके परिवार को ईश्वर दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *