

डौंडीलोहारा- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा) नयी दिल्ली के तत्वावधान एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विजय कुमार यदु पेनल अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का निर्देशन डोंगरमल रामटेके द्वारा किया गया। सहायक वक्ता के रूप में व्याख्याता आलोक विश्वकर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य पद्मा कोठारी द्वारा किया गया। संस्था से पाक्सो प्रभारी किरण शिवाने और दिलीप ठाकुर पी एल वी तथा आरक्षक कौशिक कुमार साहू संजारी चौकी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवेन्द्र बहादुर साहू ने किया। मुख्य वक्ता विजय कुमार यदु ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि और न्याय के क्षेत्र में निर्धन और असहाय व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है। हमारी न्याय व्यवस्था में विपक्ष को अपना बचाव करने का उचित अवसर प्रदान किया जाता है। सहायक वक्ता आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय समाज में बाल अपराध की दर प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जो कि चिंता का विषय है। हमें समाज में बेहतर वातावरण का सृजन करना होगा ताकि बाल अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके। हम सभी को कानून की जानकारी होनी चाहिए इस दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण जो जागरूकता अभियान चला रही है वह सराहनीय कदम है। आरक्षक कौशिक कुमार साहू ने मोबाइल फ्राड और साईबर क्राईम के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने सवाल भी पूछे, जिनका समाधान किया गया। व्याख्याता डोंगरमल रामटेके ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की व कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में बेहतर माहौल तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य पद्मा कोठारी ने किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904