Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एसपी के निर्देश के बाद एक्शन मोड में डौंडीलोहारा पुलिस, संबलपुर,गैन्जी व सहगांव में सटोरियों पर की गयी छापामार कार्रवाई, हड़कंप

डौंडीलोहारा. जिला पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश के बाद थाना क्षेत्र सहित पूरे जिले में जुए ,सट्टे व अवैध शराब के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्यवाही की जा रही है. डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी अरुण नेताम व उनकी टीम द्वारा लगातार जुड़े सट्टे के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है .शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मुखबिर की सूचना पर पेट्रोलिंग टीमों द्वारा सटोरियों के विरुद्ध छापामार कार्यवाहीया की गई.
मामले में जानकारी देते हुए डौंडीलोहारा पुलिस ने बताया कि ग्राम संबलपुर बस स्टैंड के पास प्रीतम गिरी पिता स्वर्गीय सुखलाल गिरी(48 ) से ₹510 नगद ,एकनग सट्टा पट्टी व पेन जप्त की गई. दूसरे मामले में ग्राम गैन्जी में बघमार रोड तालाब के पास आरोपी अमिर कुमार जग नायक पिता नंद कुमार जगनायक से शनिवार शाम 5:00 बजे के लगभग ₹440 नगद ,सट्टा पट्टी व पेन जब्त की गयी., तीसरे मामले में ग्राम सहगांव में पंचायत के पीछे शाम 6 बजकर 20 बजे नोमेश कुमार पिता मोहन सिंह(33) से ₹310 नगद ,सट्टा पट्टी व पेन जब्त की गई. सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 4 (क)के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *