Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर नंद घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन वेदांता की सहयोगी संस्था जन मित्रम के द्वारा 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर नंद घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नंद घर डारागा॑व, दुधली में आदरणीय सरपंच के द्वारा प॒॑॰ जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प चढ़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का पेंटिंग, कविता, कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दुधली के सरपंच मो॰ फिरोज तिगाला, पंच रूपेश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सतरूपा निषाद, कुमुदिनी श्रीवास, सहायिका यशोदा बाई, सरस्वती चदाकर, ग्रामीण राजेश्वरी,सजन बाई,पेमीन बाई, राकेश,रामरतन तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जन मित्रम के डीपीएम धर्मेन्द्र कुमार साहु, कलस्टर कोर्डिनेटर तिलेशवरी साहु, एवन साहु, लक्ष्मी यदुवंशी, राजेश्वरी यदु विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *